खेल

एमएलसी 2025: टी20 मैच में मैक्सवेल का तूफान, नाबाद शतक के साथ रोहित शर्मा की बराबरी

jantaserishta.com
18 Jun 2025 10:04 AM IST
एमएलसी 2025: टी20 मैच में मैक्सवेल का तूफान, नाबाद शतक के साथ रोहित शर्मा की बराबरी
x
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद शतक जड़ दिया। वाशिंगटन फ्रीडम की ओर से खेलते हुए मैक्सवेल ने महज 49 गेंदों में नाबाद 106 रन जड़ दिए। मैक्सवेल की इस पारी में 13 छक्के और 2 चौके शामिल रहे।
इसी के साथ मैक्सवेल ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अब तक टी20 फॉर्मेट में आठ-आठ शतक लगाए हैं। रोहित-मैक्सवेल के अलावा टी20 क्रिकेट में इतने ही शतक माइकल क्लिंगर, डेविड वॉर्नर, जोस बटलर और आरोन फिंच के भी नाम हैं। इस लिस्ट में सर्वाधिक 22 शतकों के साथ क्रिस गेल टॉप पर हैं।
सबसे ज्यादा टी20 शतक जड़ने के मामले में यह सभी बल्लेबाज संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं। कैलिफोर्निया में बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) खेले गए मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
वाशिंगटन फ्रीडम ने महज 10 रन पर रचिन रविंद्र का विकेट गंवा दिया। रचिन से टीम को खासा उम्मीदें थीं, लेकिन वह महज आठ रन ही बना सके। इसके बाद मिशेल ओवेन (32), एंड्रीस गौस (12), जैक एडवर्ड्स (11) और मार्क चैपमैन (17) भी आउट हो गए। आलम ये रहा कि टीम 92 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी।
यहां से कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने ओबस पिएनार के साथ मिलकर टीम को ना सिर्फ संभाला, बल्कि विशाल स्कोर तक भी पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रन की अटूट साझेदारी हुई, जिसने टीम को 208/5 के स्कोर तक पहुंचा दिया। मैक्सवेल ने 49 गेंदों में ताबड़तोड़ 106 रन जड़े, जबकि ओबस पिएनार ने 15 बॉल में नाबाद 14 रन बनाए। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की ओर से कॉर्न ड्राई और तनवीर सांघा ने दो-दो विकेट झटके। इनके अलावा जेसन होल्डर ने एक विकेट अपने नाम किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story