खेल

एमएलसी 2025: टी20 मैच में फिन एलन ने रचा इतिहास, 19 छक्कों के दम पर जड़े 151 रन, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

jantaserishta.com
13 Jun 2025 10:48 AM IST
एमएलसी 2025: टी20 मैच में फिन एलन ने रचा इतिहास, 19 छक्कों के दम पर जड़े 151 रन, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड
x
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) की शुरुआत 13 जून (भारतीय समय के अनुसार) से हो चुकी है। सीजन के पहले ही मैच में सैन फ्रांसिस्को की ओर से खेलते हुए फिन एलन ने इतिहास रच दिया है।
न्यूजीलैंड के इस स्टार ओपनर ने एमएलसी-2025 के ओपनिंग मैच में 51 गेंदों में 151 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान फिन एलन ने 19 छक्के और पांच चौके जड़े।
वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ इस तूफानी पारी के साथ फिन एलन ने एमएलसी इतिहास का सबसे तेज शतक भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने महज 34 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। इसी के साथ एलन ने निकोलस पूरन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 40 गेंदों में एमएलसी में अपना शतक पूरा किया था।
इस पारी के साथ फिन एलन टी20 इतिहास में एक पारी के दौरान सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एलन ने इस मामले में क्रिस गेल और साहिल चौहान को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने टी20 पारी के दौरान 18-18 छक्के जड़े थे।
क्रिस गेल ने साल 2017 में रंगपुर राइडर्स की ओर से खेलते हुए ढाका डायनामाइट्स के खिलाफ नाबाद 146 रन की पारी खेली थी, जबकि साल 2024 में इस्टोनिया के साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ नाबाद 144 रन की पारी के दौरान 18 छक्के जड़े थे।
मुकाबले की बात करें, तो ऑकलैंड कोलेजियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सैन फ्रांसिस्को ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 269 रन बना दिए। ये एमएलसी इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।
65 के स्कोर तक दो विकेट गंवाने के बाद फिन एलन और संजय कृष्णमूर्ति ने सैन फ्रांसिस्को को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। फिन एलन ने 151 रन की पारी खेली, जबकि कृष्णमूर्ति ने टीम के खाते में 36 रन का योगदान दिया। इनके अलावा हसन खान ने 18 गेंदों में नाबाद 38 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से जैक एडवर्ड्स ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story