खेल

अस्पताल में भर्ती हुए मिल्खा सिंह

Kunti Dhruw
24 May 2021 2:58 PM GMT
अस्पताल में भर्ती हुए मिल्खा सिंह
x
भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया

चंडीगढ़: भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया जो कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद अपने घर में पृथकवास में थे। 91 साल के मिल्खा सिंह को बुधवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद वह चंडीगढ़ में अपने घर में पृथकवास में थे। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि मिल्खा की हालत स्थिर है।

20 हज़ार से ज्यादा लोग अभी क्या कर रहे हैं? जान लीजिए
जीव ने कहा, 'उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह कमजोरी महसूस कर रहे थे और कल से कुछ नहीं खा रहे थे, इसलिए हमें उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि उनके पैरामीटर (स्वास्थ्य संबंधित मापदंड) ठीक दिख रहे हैं, लेकिन हमने सोचा कि उन्हें भर्ती करना ही सुरक्षित होगा क्योंकि अस्पताल में वह सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।'
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, होम आइलोसेशन में कर रहे हैं आराम
जीव अपने पिता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को दुबई से यहां पहुंचे। मिल्खा सिंह ने रिपोर्ट आने के बाद बताया था कि दो घरेलू सहायकों के वायरस से संक्रमित होने के बाद उनके परिवार ने जांच कराई। उन्होंने कहा था, 'बुधवार को केवल मैं पॉजिटिव आया जिससे मैं हैरान हूं।' उनकी पत्नी निर्मल कौर सहित परिवार के अन्य सदस्यों में कोई भी पॉजिटिव नहीं आया।
Kunti Dhruw

Kunti Dhruw

    Next Story