खेल

पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सत्र में अंपायरिंग करेंगे माइकल गॉ और रिचर्ड इलिंगवर्थ कराची

Ritisha Jaiswal
13 Feb 2021 12:50 PM IST
पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सत्र में अंपायरिंग करेंगे माइकल गॉ और रिचर्ड इलिंगवर्थ कराची
x
आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर इंग्लैंड के माइकल गॉ और रिचर्ड इलिंगवर्थ कराची और लाहौर में 20 फरवरी से 22 मार्च तक होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सत्र में अंपायरिंग करेंगे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर इंग्लैंड के माइकल गॉ और रिचर्ड इलिंगवर्थ कराची और लाहौर में 20 फरवरी से 22 मार्च तक होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सत्र में अंपायरिंग करेंगे।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की कि अलीम दर और इंग्लैंड के गॉ तथा इलिंगवर्थ सात घरेलू अंपायरों के साथ लीग में अंपायरिंग करेंगे।पीएसएल की छह टीमों में शामिल विदेशी खिलाड़ी यहां पहुंचने लगे हैं।कराची में पहले चरण के मैच होंगे। पीसीबी ने आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी रोशन महानामा की भी सेवायें ली हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच गत चैम्पियन कराची किंग्स और 2019 के चैम्पियन क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जायेगा।इसमें अलीम दर और अहसान रजा मैदानी अंपायर होंगे जबकि रशीद रियाज तीसरे और आसिफ याकूब चौथे अंपायर होंगे।



Next Story