खेल

MI vs RCB Live: मुंबई को दूसरा झटका, ईशान किशन हुए आउट

Ritisha Jaiswal
28 Oct 2020 4:41 PM GMT
MI vs RCB Live: मुंबई को दूसरा झटका, ईशान किशन हुए  आउट
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 48वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अबू धाबी के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मुंबई के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | MI vs RCB IPL 2020 Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 48वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अबू धाबी के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मुंबई के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में बैंगलोर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। इस तरह मुंबई के सामने जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य है। इसके जवाब में मुंबई ने खबर लिखे जाने 2 विकेट के नुकसान पर 8 ओवर में 53 रन बना लिए हैं

मुंबई की पारी

165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को पहला झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा जो 18 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर गुरकीरत के हाथों कैच आउट हुए। इशान किशन 25 रन बनाकर चहल की गेंद पर आउट हो गए।

Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story