खेल
MI vs RCB LIVE:मुंबई की बल्लेबाजी शुरू, डिकॉक-किशन क्रीज पर
Ritisha Jaiswal
28 Oct 2020 4:16 PM GMT
![MI vs RCB LIVE:मुंबई की बल्लेबाजी शुरू, डिकॉक-किशन क्रीज पर MI vs RCB LIVE:मुंबई की बल्लेबाजी शुरू, डिकॉक-किशन क्रीज पर](https://jantaserishta.com/h-upload/2020/10/28/833833-ms.webp)
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 48वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अबू धाबी के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मुंबई के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | MI vs RCB IPL 2020 Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 48वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अबू धाबी के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मुंबई के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में बैंगलोर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। इस तरह मुंबई के सामने जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य है। इसके जवाब में मुंबई ने खबर लिखे जाने तक बिना किसी नुकसान के 2 ओवर में 15 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर क्विंटन डिकॉक और इशान किशन हैं।
TagsMI vs RCB LIVE
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story