खेल

MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस को चौथा झटका, सौरभ तिवारी लौटा पवेलियन

Deepa Sahu
28 Sep 2021 5:29 PM GMT
MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस को चौथा झटका, सौरभ तिवारी लौटा पवेलियन
x
डियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 42वें मैच में मंगलवार को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 42वें मैच में मंगलवार को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब को 6 विकेट पर 135 रनों पर रोक दिया।


10:43 PM: नेथन एलिस ने सौरभ तिवारी को आउट करके मुंबई को चौथा और बड़ा झटका दिया है। सौरभ ने 37 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 45 रनों की पारी खेली। मुंबई को अभी मैच जीतने के लिए 36 गेंदों पर 52 रनों की जरूरत है।

10:43 PM: पंजाब से मिले 136 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई ने 14 ओवर तक तीन​ विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 38 रन पर और हार्दिक पंड्या 10 रन पर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए अबतक 23 रनों की साझेदारी हो चुकी है। मुंबई को अभी मैच जीतने के लिए 36 गेंदों पर 52 रनों की जरूरत है।
बॉल के बाद बैट से चमके नारायण, दिल्ली के खिलाफ 3 विकेट से जीता कोलकाता
10:33 PM: 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर तीन विकेट पर 75 रन है। मुंबई को अभी मैच जीतने के लिए 48 गेंदों में 61 रन की ज़रूरत है। सौरभ तिवारी 33 रन पर और हार्दिक पांड्या 6 रन पर खेल रहे हैं

10:22 PM: डीकॉक के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं। मुंबई को अभी मैच जीतने के लिए 60 गेंदों में 74 की ज़रूरत है।


Next Story