खेल

MI vs KKR Live IPL 2021: ईशान किशन के रूप में मुंबई को चौथा झटका

Ritisha Jaiswal
23 Sept 2021 9:08 PM IST
MI vs KKR Live IPL 2021: ईशान किशन  के रूप में मुंबई को चौथा झटका
x
IPL 2021 के 34वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अबू धाबी में खेल रही है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | MI vs KKR Live IPL 2021 34th match: IPL 2021 के 34वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अबू धाबी में खेल रही है। इस मैच में केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं केकेआर के खिलाफ मुंबई के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने खबर लिखे जाने तक 16.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए थे।

मुंबई की बल्लेबाजी, डिकाक का अर्धशतक

रोहित शर्मा और क्विंटन डिकाक ने मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा को 33 रन पर आउट करके सुनील नरेन ने मुंबई को पहला झटका दिया। सूर्यकुमार यादव इस मैच में फेल रहे और सिर्फ 5 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए। डिकाक 55 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए। ईशान किशन को लाकी फर्ग्यूसन को 14 रन पर आउट किया।

Next Story