खेल
MI vs KKR IPL 2022 Live : अजिंक्य रहाणे के रूप में केकेआर को लगा दूसरा झटका
Ritisha Jaiswal
9 May 2022 3:06 PM GMT
![MI vs KKR IPL 2022 Live : अजिंक्य रहाणे के रूप में केकेआर को लगा दूसरा झटका MI vs KKR IPL 2022 Live : अजिंक्य रहाणे के रूप में केकेआर को लगा दूसरा झटका](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/09/1624962-onnn.webp)
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है।
MI vs KKR IPL 2022 Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर कोलकाता के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। केकेआर पहले बल्लेबाजी कर रही है और इस टीम ने खबर लिखे जाने तक 10.4 ओवर में 2 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं।
केकेआर की पारी, अय्यर ने बनाए 43 रन
केकेआर की तरफ से अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 60 रन की अच्छी साझेदारी हुई। इसके बाद कुमार कार्तिकेय ने अय्यर को 43 रन पर आउट करके मुंबई को पहली सफलता दिलाई। रहाणे ने इस मैच में 25 रन की पारी खेली और वो कुमार कार्तिकेय की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए।
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story