खेल

MI vs GT: गुजरात की आधी टीम लौटी पवेलियन

Shantanu Roy
12 May 2023 5:31 PM GMT
MI vs GT: गुजरात की आधी टीम लौटी पवेलियन
x
बड़ी खबर
मुंबई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए सूर्यकुमार यादव के शानदार शतक की बदौलत 219 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर 11 चौके और छह छक्के लगाकर 103 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरूआत खराब रही। साहा दो तो शुभमन गिल 6 रन बनाकर आऊट हो गए। कप्तान हार्दिक पांड्या के बल्ले से भी 4 ही रन निकले। विजय शंकर ने कुछ शॉट लगाए लेकिन चावला ने उन्हें 29 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद अभिनव मनोहर भी 2 रन बनाकर कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए।
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मुंबई ने तेजतर्रार शुरूआत की थी। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कप्तान रोहित शर्मा केसाथ मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन बनाए। दोनों राशिद खान की एक ही ओवर में पवेलियन लौट गए। रोहित ने जहां 18 गेंदों पर 29 रन बनाए तो वहीं, ईशान ने 20 गेंदों पर 31 रन बनाए। नेहल वडेहरा 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार एक बार फिर से मुंबई के काम आए। उन्होंने तेजतर्रार शतक लगाया। विष्णु विनोद ने 20 गेंदों पर 30 रन बनाए। टिम डेविड ने 5 तो कैमरून ग्रीन ने 3 रन बनाए।
प्वाइंट टेबल : मौजूदा स्थिति देखें तो गुजरात टाइटंस प्वाइंट टेबल में नंबर एक पर है। वह 11 में से 8 मुकाबले जीत चुका है। जबकि मुंबई चौथे स्थान पर बनी हुई है। अगर मुंबई जीता तो प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान के लिए लखनऊ, राजस्थान, बेंगलुरु, कोलकाता और पंजाब में कड़ी टक्कर होगी। अगर मुंबई हारा तो प्लेऑफ की पहेली और भी उलझ जाएगी।
गुजरात के इन 5 क्रिकेटरों पर नजरें
शुभमन गिल : 11 मैच, 469 रन
हार्दिक पांड्या : 10 मैच, 277 रन
ऋद्धिमान साहा : 11 मैच, 273 रन
मोहम्मद शमी : 11 मैच, 19 विकेट
राशिद खान : 11 मैच, 19 विकेट
मुंबई के इन 5 क्रिकेटरों पर नजरें
सूर्यकुमार यादव : 11 मैच, 376 रन
इशान किशन : 11 मैच, 335 रन
तिलक वर्मा : 9 मैच, 274 रन
पीयूष चावला : 11 मैच, 17 विकेट
जेसन बेहरेनडॉर्फ : 7 मैच, 11 विकेट
मुंबई की सबसे बड़ी चिंता : कप्तान रोहित शर्मा पिछली पांच पारियों (2,3,0,0,7) में 12 रन ही बना पाए हैं। गुजरात के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं दिखता है। राशिद के खिलाफ वह 21 गेंदों में तीन बार आऊट हो चुके हैं। इसी तरह शमी के खिलाफ वह 51 गेंदों पर दो बार आऊट हो चुके हैं।
हेड टू हेड : दोनों पक्षों अब तक केवल दो मुकाबले खेले हैं। 2022 में मुंबई ने पांच रनों से जीत हासिल की थी तो अहमदाबाद में 2023 सीजन के दौरान गुजरात ने 55 रनों के जीत हासिल की थी। दोनों 1-1की बराबरी पर हैं। दोनों पहली बार वानखेड़े के मैदान पर भिड़ेंगे। मुकाबला रोचक होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस : इशान किशन (W), रोहित शर्मा (C), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय
गुजरात टाइटन्स : रिद्धिमान साहा (W), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (C), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद
Tagsवानखेड़े स्टेडियमआईपीएल मैचगुजरात टाइटंसमुंबई इंडियंसमुंबई के वानखेड़े स्टेडियमwankhede stadiumipl matchgujarat titansmumbai indianswankhede stadium of mumbaiमुंबई न्यूज हिंदीमुंबई न्यूजमुंबई की खबरमुंबई लेटेस्ट न्यूजमुंबई क्राइममुंबई न्यूज अपडेटमुंबई हिंदी न्यूज टुडेमुंबई हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज मुंबईमुंबई हिंदी खबरमुंबई समाचार लाइवmumbai news hindimumbai newsmumbai ki khabarmumbai latest newsmumbai crimemumbai news updatemumbai hindi news todaymumbai hindinews hindi news mumbaimumbai hindi newsmumbai news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story