खेल

MI vs DC LIVE Qualifier : मुंबई को दूसरा झटका , 40 रन बनाकर आउट हुए डि कॉक

Ritisha Jaiswal
5 Nov 2020 3:12 PM GMT
MI vs DC LIVE Qualifier : मुंबई को दूसरा झटका ,  40 रन बनाकर आउट हुए  डि कॉक
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पहला क्वालीफायर मैच दुबई के मैदान पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा। इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | MI vs DC IPL 2020 Qualifier 1 Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पहला क्वालीफायर मैच दुबई के मैदान पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा। इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में मुंबई की टीम ने खबर लिखे जाने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर इशान किशन और किरोन पोलार्ड हैं।

मुंबई की पारी, सूर्यकुमार की फिफ्टी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहला झटका 16 रन के स्कोर पर लगा जब कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए। रोहित आर अश्विन का शिकार बने। इसके बाद डिकॉक और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला और 6 ओवर के पावरप्ले में 63 रन बनाए। हालांकि, 8वें ओवर में डिकॉक 25 गेंदों में 40 रन की तूफानी पारी खेलकर आर अश्विन की गेंद पर शिखर धवन के हाथों कैच आउट हुए।

Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story