खेल

MI vs DC LIVE Qualifier : दिल्ली को रिषभ पंत के रूप में 5 वां झटका

Ritisha Jaiswal
5 Nov 2020 5:07 PM GMT
MI vs DC  LIVE Qualifier : दिल्ली को रिषभ पंत के रूप में 5 वां झटका
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पहला क्वालीफायर मैच दुबई के मैदान पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा। इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | MI vs DC IPL 2020 Qualifier 1 Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पहला क्वालीफायर मैच दुबई के मैदान पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा। इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव और इशान किशन की अर्धशतक और हार्दिक पांड्या के तूफानी पारी के दम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए। इस तरह दिल्ली के सामने जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य है। खबर लिखे जाने तक दिल्ली ने 11 ओवर में 68 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं।

दिल्ली की पारी, धवन, रहाणे व पृथ्वी शून्य पर आउट हुए

मुंबई के खिलाफ दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और बिना कोई स्कोर बनाए टीम के तीन बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे व शिखर धवन अपना खाता खोले बिना ही आउट हो गए। ट्रेंट बोल्ट ने पृथ्वी व रहाणे को जबकि जसप्रीत बुमराह ने शिखर धवन को आउट किया। श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हुए तो वहीं रिषभ पंत 3 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर आउट हो गए।

Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story