खेल

MI vs DC Live Final : दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

Ritisha Jaiswal
10 Nov 2020 1:49 PM GMT
MI vs DC Live  Final :  दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी
x
इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 13वें सीजन का फाइनल मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | IPL 2020 MI vs DC Final Match LIVE Update: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 13वें सीजन का फाइनल मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस महामुकाबले में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

इस खास मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने कोई बदलाव नहीं किया है। मुंबई इंडियंस ने एक बदलाव किया है। राहुल चाहर को आखिरी मैच में ड्रॉप किया गया है। उनकी जगह जयंत यादव को मौका दिया गया है। ट्रेंट बोल्ट की चोट ज्यादा गहरी नहीं थी। ऐसे में वे टीम में बरकरार हैं।

टीम :-

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबादा, एनरिक नॉर्खिया और प्रवीण दुबे।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नैथन कुल्टर नाइल, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story