खेल

MI vs DC Live :श्रेयस अय्यर के रूप में दिल्ली को तीसरा झटका

Ritisha Jaiswal
31 Oct 2020 4:31 PM IST
MI vs DC  Live  :श्रेयस अय्यर के रूप में  दिल्ली को तीसरा झटका
x
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) का 51वां मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | MI vs DC IPL 2020 Live: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) का 51वां मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक दिल्ली की टीम ने 10.3 ओवरों में तीन विकेट पर 51 रन बनाए लिए थे।

दिल्ली की बल्लेबाजी, धवन डक पर आउट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर झटका लग गया। ओपनर शिखर धवन बगैर खाता खोले ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर पवेलियन लौट गए। पृथ्वी शॉ के तौर पर टीम को दूसरा झटका लगा। वह भी कुछ खास नहीं कर सके और 10 रन बनाकर बोल्ट की गेंद पर आउट हुए। दिल्ली को तीसरा झटका राहुल चहर ने दिया। श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर आउट हुए।

Next Story