खेल

MI vs DC IPL 2022 Live: रोहित शर्मा और ईशान किशन क्रीज़ पर

Bharti sahu
27 March 2022 10:27 AM GMT
MI vs DC IPL 2022 Live: रोहित शर्मा और ईशान किशन क्रीज़ पर
x
आइपीएल 2022 के दूसरे लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है

Delhi vs Mumbai 2nd Match Live दिल्ली और मुंबई के बीच आइपीएल 2022 का दूसरा लीग मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में रिषभ पंत ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Delhi vs Mumbai, 2nd Match Live: आइपीएल 2022 के दूसरे लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 4 ओवर में 32 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और ईशान किशन इस वक्त बल्लेबाजी कर रहे हैं।
मुंबई की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शा, टिम साइफर्ट, मनदीप सिंह, रिषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), रोवमैन पावेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी।


Next Story