खेल

MI vs DC IPL 2022 Live : दिल्ली को लगा चौथा झटका, सरफराज खान हुए आउट

Bharti sahu
21 May 2022 3:07 PM GMT
MI vs DC IPL 2022 Live : दिल्ली को लगा चौथा झटका, सरफराज खान हुए आउट
x
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर आइपीएल 2022 के 69वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ हो रहा है।

IPL 2022 Live match: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर आइपीएल 2022 के 69वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ हो रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है और खबर लिखे जाने तक 10 ओवर में 4 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं।

दिल्ली की पारी, वार्नर व मार्श ने किया निराश
मुंबई के खिलाफ इस अहम मैच में दिल्ली के ओपनर डेविड वार्नर ने बेहद निराश किया और सिर्फ 5 रन के स्कोर पर डेनियल सैम्स की गेंद पर बुमराह के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद मिचेल मार्श को बुमराह ने गोल्डन डक पर आउट करके दिल्ली को दूसरा झटका दे दिया। पृथ्वी शा ने 23 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली और बुमराह की गेंद पर ईशान किशन को कैच थमा बैठे। सरफराज खान मयंक मार्कंडे की गेंद पर 10 रन बनाकर कैच आउट हो गए।


Next Story