खेल

MI vs DC IPL 2022 Live: 12 रन बनाकर आउट हुए डेविड

Bharti sahu
27 March 2022 12:00 PM GMT
MI vs DC IPL 2022 Live: 12 रन बनाकर आउट हुए डेविड
x
आइपीएल 2022 के दूसरे लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है।

आइपीएल 2022 के दूसरे लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर ईशान किशन के नाबाद 81 रन के दम पर 177 रन बनाए। अब दिल्ली की टीम को जीत के लिए 178 रन बनाने हैं।

मुंबई की पारी
कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 67 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद कुलदीप यादव ने रोहित शर्मा को 41 रन पर आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया। दिल्ली को दूसरी सफलता भी कुलदीप यादव ने अनमोलप्रीत सिंह को आउट करके दिलाई। अनमोल ने सिर्फ 8 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा को खलील अहमद ने 22 रन पर आउट किया। कुलदीप यादव ने पोलार्ड को आउट कर टीम को चौथी सफलता दिलाई और ये इस मैच में उनका तीसरा विकेट रहा। पोलार्ड ने 3 रन बनाए और उनका कैच साइफर्ट ने लपका। खलील अहमद ने टिम डेविड को 12 रन पर आउट कर दिया। ईशान किशन ने 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और इस मैच में 48 गेंदों पर 2 छक्के व 11 चौकों की मदद से नाबाद 81 रन बनाए। पहली पारी में कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए तो वहीं खलील को दो सफलता मिली।


Next Story