खेल

MI vs DC Final Live : दिल्ली कैपिटल्स को शिखर धवन के रूप तीसरा झटका

Ritisha Jaiswal
10 Nov 2020 2:34 PM GMT
MI vs DC Final Live  : दिल्ली कैपिटल्स को शिखर धवन के रूप तीसरा झटका
x
इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 13वें सीजन का फाइनल मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | IPL 2020 MI vs DC Final Match LIVE Update: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 13वें सीजन का फाइनल मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस महामुकाबले में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, लेकिन टीम को पहली गेंद पर बड़ा झटका लगा। खबर लिखे जाने तक दिल्ली की टीम ने 4 ओवर में 3 विकेट खोकर 25 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत हैं।

दिल्ली की पारी, गिरे 3 विकेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका पारी की पहली ही गेंद पर लगा, जब ट्रेंट बोल्ट ने मार्कस स्टोइनिस को विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच आउट कराया। अगले ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने फिर हमला बोला और अजिंक्य रहाणे को चलता किया। रहाणे 2 रन बनाकर डिकॉक के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद भी दिल्ली दवाब झेल नहीं पाई दिल्ली को तीसरा झटका शिखर धवन के रूप में लगा जो 13 गेंदों में 15 रन बनाकर जयंत यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story