खेल
केकेआर के खिलाफ जीत के साथ एमआई ने रचा इतिहास, तोड़ा अपना 5 साल पुराना रिकॉर्ड
jantaserishta.com
30 March 2026 8:18 AM IST

x
मुंबई: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। मुंबई की धमाकेदार जीत के नायक रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन रहे। वानखेड़े के मैदान पर मुंबई ने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल करते हुए इतिहास रचा दिया।
केकेआर से मिले 221 रनों के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। मुंबई ने अपना पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। साल 2021 में मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 219 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। यह आईपीएल इतिहास का छठा सबसे बड़ा रन चेज भी है। मुंबई को रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 11.5 ओवर में 148 रन जोड़े। रोहित-रिकेल्टन के आगे केकेआर के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए।
रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 205 के स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों में 78 रनों की दमदार पारी खेली। रोहित ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं, रिकेल्टन भी शानदार लय में दिखाई दिए, और उन्होंने 43 गेंदों में 188 के स्ट्राइक रेट से 43 गेंदों में 81 रन बनाए। रिकेल्टन ने 4 चौके और 8 छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 14 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या 11 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 220 रन लगाए। टीम की तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, फिन एलन ने महज 17 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। अंगकृष रघुवंशी ने 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 29 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं, अंत के ओवरों में रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए। मुंबई ने 13 साल बाद आईपीएल सीजन का आगाज जीत के साथ किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





