खेल

Messi ने दो गोल करने में मदद की, इंटर मियामी 3-1 से जीता लास

Admin4
4 Sept 2023 6:45 PM IST
Messi ने दो गोल करने में मदद की, इंटर मियामी 3-1 से जीता लास
x
एंजिलिस। इंटर मियामी को जुलाई के मध्य में सुपरस्टार लियोनल मेस्सी के जुड़ने के बाद से हार का सामना नहीं करना पड़ा है और रविवार रात उसने सत्र का सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हुए गत लास एंजिलिस फुटबॉल क्लब को 3-1 से पराजित किया। मेस्सी ने इस मैच के दौरान दो गोल करने में मदद की।
इंटर मियामी के लिए फाकुंडो फारियास, जोर्डी अल्बा और लियोनार्डो कैम्पाना ने गोल किए। इंटर मियामी को पिछले 11 मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। लास एंजिलिस के लिए रेयान होलिंगशेड ने एकमात्र गोल दागा।
Next Story