खेल
Asian Games में पुरूष हॉकी टीम ने किया कमाल, भारत ने जीत के साथ की शुरूआत
Manish Sahu
24 Sept 2023 3:57 PM IST

x
हांगझोउ: भारत ने एशियाई खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा में रविवार को उजबेकिस्तान को 16 . 0 से रौंदकर जीत के साथ आगाज किया। तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत के लिये यह पूल ए का बेमेल मुकाबला था। भारत की ओर से मनदीप सिंह (18वां, 27वां और 28वां मिनट), ललित उपाध्याय (सातवां, 24वां ,37वां और 53वां मिनट) , वरूण कुमार (12वां, 50वां और 52वां मिनट), अभिषेक (17वां) , सुखजीत सिंह (42वां), गुरजंत सिंह(42वां), नीलाकांता शर्मा (11वां),अमित रोहिदास (38वां) और संजय (57वां) ने गोल किये। भारत को अब 26 सितंबर को सिंगापुर से खेलना है।
TagsAsian Games मेंपुरूष हॉकी टीम ने किया कमालभारत ने जीत के साथ की शुरूआतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





