खेल
मेलबर्न टेस्ट: जोश टंग की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमटी
jantaserishta.com
26 Dec 2025 9:59 AM IST

x
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट शुक्रवार से मेलबर्न में शुरू हो गया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई।
सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त ले चुकी ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट की शुरुआत से पहले इंग्लैंड को तेज गेंदबाजी का डर दिखाया था, लेकिन खुद ही इस चक्रव्यूह में फंस गई। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने वाली इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर जमने का मौका नहीं दिया। पिछली मैच के शतकवीर हेड और कैरी नहीं चले, तो इस टेस्ट में वापसी करने वाले स्टीव स्मिथ का बल्ला भी शांत रहा। स्मिथ महज 9 रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए माइकल नेसर ने अगर 35 रन की पारी नहीं खेली होती, तो ऑस्ट्रेलिया की स्थिति और भी खराब होती। नेसर शीर्ष स्कोरर रहे। नेसर ने अपनी पारी में 7 चौके लगाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 12, जेक वेदराल्ड ने 10, उस्मान ख्वाजा ने 29, एलेक्स कैरी ने 20 और कैमरन ग्रीन ने 17 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग सबसे सफल गेंदबाज रहे। टंग ने 11.2 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट लिए। टंग ने जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड का विकेट लिया। गस एटकिंसन ने 14 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। एटकिंसन ने हेड और उस्मान ख्वाजा के अहम विकेट लिए।
कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स को भी 1-1 विकेट मिला। शुरुआती तीन टेस्ट गंवाकर सीरीज हार चुकी इंग्लैंड के पास इस टेस्ट में जीत का मौका है। अगर इंग्लैंड पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी बढ़त लेने में कामयाब रहती है, तो दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





