खेल

मेहदी ने लगाया वनडे का पहला शतक|

Kajal Dubey
8 Dec 2022 7:13 AM GMT
मेहदी ने लगाया वनडे का पहला शतक|
x

पहले वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले मेहदी हसन मिराज की जबरदस्त पारी दूसरे मैच में भी जारी रही। मेहदी हसन ने न केवल अपने करियर का पहला शतक लगाया बल्कि भारतीय गेंदबाजी के सामने लड़खड़ा रही बांग्लादेश की टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

मेहदी हसन मिराज ने केवल 83 गेंद पर 100 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक है। वह 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, जब बांग्लादेश की टीम संघर्ष कर रही थी।इसके साथ ही 8 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले वह केवल दूसरे बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले यह कारनामा आयरलैंड के सिमी सिंह ने 2021 में किया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह पारी खेली थी।

Next Story