खेल
घुटने की चोट से जूझ रहे एम्बाप्पे का मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ यूसीएल मुकाबले में खेलने पर संकट
jantaserishta.com
3 March 2026 11:32 AM IST

x
मैड्रिड: रियल मैड्रिड ने स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे की मेडिकल रिपोर्ट जारी कर दी है। जारी रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे को बाएं घुटने में मोच आई है। क्लब ने यह रिपोर्ट उस वक्त जारी की जब एम्बाप्पे यूईएफए चैंपियंस लीग में बेनफिका के खिलाफ 2-1 से घरेलू जीत में नहीं खेल पाए थे।
बता दें कि यह रिपोर्ट सोमवार को गेटाफे के खिलाफ ला लीगा के घरेलू मैच से ठीक पहले आई थी। इस मुकाबले में उन्हें टीम से बाहर रखा गया था। रियल मैड्रिड ने रिपोर्ट में कहा कि हमारे खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे की जांच फ्रांसीसी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रियल मैड्रिड की चिकित्सा सेवाओं की देखरेख में किया गया, जिसके बाद बाएं घुटने में मोच की पुष्टि हुई। क्लब ने एम्बाप्पे की वापसी की कोई तारीख नहीं बताई है। केवल इतना कहा कि उनकी वापसी सिर्फ सुधार पर निर्भर करेगा। घुटने की चोट से एम्बाप्पे लगभग बीते तीन महीने से परेशान हैं। वे दर्द के बावजूद खेलते रहे थे। हाल के मैचों में उनको आराम करने का फैसला करना पड़ा था।
एम्बाप्पे ने रियल मैड्रिड के लिए 33 मैचों में 38 गोल और फ्रांस के लिए आठ गोल किए हैं। इस सीजन में यूरोप की शीर्ष लीगों में क्लब और देश के लिए सबसे ज्यादा गोल बायर्न म्यूनिख के हैरी केन (60) ने किए हैं। उन्होंने इस सीजन में ला लीगा में 23 और चैंपियंस लीग में 13 गोल किए हैं। शुक्रवार को सेल्टा विगो के खिलाफ होने वाले लीग मैच और मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ चैंपियंस लीग के दो चरणों वाले मैच में उनकी उपलब्धता अनिश्चित है।
रियल मैड्रिड चैंपियंस लीग के राउंड ऑफ 16 में मैनचेस्टर सिटी का सामना करेगा। पहला चरण 10 या 11 मार्च को बर्नबेउ स्टेडियम में और दूसरा चरण 17 या 18 मार्च को एतिहाद स्टेडियम में खेला जाएगा। सेमीफाइनल 28 या 29 अप्रैल और 5 या 6 मई को निर्धारित हैं। फाइनल 30 मई को बुडापेस्ट के पुस्कास एरिना में होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





