खेल
मैथ्यू वेड ने बीबीएल से लिया संन्यास, कोचिंग करियर पर फोकस करेंगे
jantaserishta.com
17 Sept 2026 8:21 AM IST

x
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को 2024 में अलविदा कह चुके ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने बिग बैश लीग (बीबीएल) को भी अलविदा कहा है। 38 साल के वेड ने कोचिंग करियर पर फोकस करने के लिए बीबीएल को अलविदा कहा है। वेड बीबीएल के पिछले सीजन में होबार्ट हरिकेंस का हिस्सा थे।
हरिकेंस के कोच जेफ वॉन ने कहा, "वेडी उन क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्हें आप हमेशा अपनी टीम में चाहते थे। जब भी वह मैदान पर उतरते थे, तो बहुत ज्यादा मेहनत करते थे और उनमें बहुत तेजी से गेम बदलने की क्षमता थी, लेकिन उतना ही जरूरी यह भी रहा है कि उन्होंने अपने आस-पास के खिलाड़ियों को क्या सिखाया है।"
वॉन ने कहा, "उनके पास एक शानदार क्रिकेट ब्रेन है, और वह हमेशा अपनी जानकारी साझा करने और अपने आस-पास के लोगों को बेहतर बनाने के लिए तैयार रहते हैं। हमारे सिस्टम में बहुत से खिलाड़ी हैं जिन्हें उनके साथ खेलने से फायदा हुआ है।"
हरिकेंस के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर सैलियन बीम्स ने कहा, "मैथ्यू लंबे समय से हरिकेन्स और तस्मानियाई क्रिकेट के लिए बहुत जरूरी रहे हैं। उनका रिकॉर्ड खुद ही सब कुछ कहता है, लेकिन जो बात हमेशा नंबरों में नहीं दिखती, वह है खिलाड़ियों और अपने आस-पास के लोगों पर उनका असर। वह एक जबरदस्त प्रतियोगी, नेतृत्वकर्ता और ऐसे इंसान रहे हैं जिन्होंने हमेशा ऊंचे स्तर की मांग की है। खेल के सबसे ऊंचे स्तर पर उनका अनुभव हमारे प्लेइंग ग्रुप के लिए बहुत कीमती रहा है।
मैट ने हरिकेन्स को बहुत कुछ दिया है, और हम क्लब में उनके हर योगदान के लिए बहुत आभारी हैं। मैथ्यू वेड ने 2011-12 में पहले सीजन में शेन वॉर्न के साथ खेलते हुए मेलबर्न स्टार्स से बीबीएल करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने स्टार्स के साथ 16 और मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ 13 गेम खेले, फिर तस्मानिया लौटकर हरिकेंस के साथ 90 गेम खेले। वह लीग में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में नौवें बल्लेबाज हैं। वेड ने बीबीएल में 119 मैचों की 113 पारियों में 1 शतक और 19 अर्धशतक लगाते हुए 2,978 रन बनाए।
TagsMatthew Wade
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





