खेल
मैथ्यू ब्रीट्जके, ट्रिस्टन स्टब्स का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 278 रन का लक्ष्य
jantaserishta.com
22 Aug 2025 2:33 PM IST

x
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में जीत के लिए 278 रन का लक्ष्य दिया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए मैथ्यू ब्रीट्जके और ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार अर्धशतक लगाया।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शुरुआत अच्छी नहीं रही और दक्षिण अफ्रीका ने अपने दोनों ओपनरों रियान रिकल्टन और एडन मार्करम को 23 के स्कोर पर खो दिया। लेकिन इसके बाद टोनी डे जॉर्जी और मैथ्यू ब्रीट्जके ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। जॉर्जी 38 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद स्टब्स ने मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। मैथ्यू ब्रीट्जके शतक का बेहतरीन मौका चूक गए और 78 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 88 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस भी महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 49.1 ओवर में 277 रन पर सिमट गई। ट्रिस्टन स्टब्स ने 74, वियान मुल्डर ने 26 और केशव महाराज ने 22 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका के निचले क्रम के बल्लेबाज फ्लॉप रहे। नहीं तो, कुल स्कोर 300 के ऊपर जा सकता था।
एडम जांपा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे। दाएं हाथ के इस स्पिनर ने 10 ओवर में 63 रन देकर 3 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और मार्नस लाबुशेन ने 2-2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीका के नियमित कप्तान टेंबा बवुमा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें आराम दिया गया है। एडन मार्करम उनकी जगह कप्तानी कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





