खेल

Ind Vs Nz: बारिश के कारण मैच टाई, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

jantaserishta.com
22 Nov 2022 4:12 PM IST
Ind Vs Nz: बारिश के कारण मैच टाई, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तीसरा मैच टाई घोषित कर दिया गया है. बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया था, जिसके बाद इसमें डकवर्थ लुईस नियम लागू किया गया. टीम इंडिया अब इस सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमा चुकी है, तीन मैच की सीरीज में पहला मैच भी बारिश की वजह से धुल गया था.

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज

पहला मैच- बारिश की वजह से रद्द
दूसरा मैच- भारत ने 65 रनों से जीता
तीसरा मैच- बारिश की वजह से टाई

बारिश से प्रभावित इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 का स्कोर बनाया था. टीम इंडिया जब बल्लेबाजी कर रही थी, तब उसे शुरुआती झटके लगे और स्कोर 75-4 हो गया. इस बीच बारिश आई और उसने पूरा गेम पलट दिया. आईसीसी के नए नियमों के अनुसार 5-5 से अधिक ओवर होने पर डकवर्थ लुईस सिस्टम लागू होता है और ऐसा ही यहां पर हुआ है. इसी वजह से मैच रद्द ना होकर टाई घोषित किया गया. मैच जब रुका था, उस वक्त DLS के चार्ट के मुताबिक भारत को 75 रन चाहिए थे और टीम इंडिया का स्कोर इतना ही था, ऐसे में मैच टाई हुआ.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story