खेल

मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट: इवांस को बाहर किए चैंपियन स्टेन वावरिंका, दूसरे दौर में पहुंचे

Neha Dani
4 Nov 2020 4:54 AM GMT
मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट: इवांस को बाहर किए चैंपियन स्टेन वावरिंका, दूसरे दौर में पहुंचे
x
तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका, मिलोस राओनिक और पाब्लो कारेनो बुस्ता ने पेरिस ओपन मास्टर्स टेनिस |

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका, मिलोस राओनिक और पाब्लो कारेनो बुस्ता ने पेरिस ओपन मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। स्विट्जरलैंड के वावरिंका ने पहले दौर में ब्रिटेन के डान इवांस को सीधे सेटों में 6-3,7-6 से पराजित किया। वावरिंका की यह इवांस पर पांच मैचों में पांचवीं जीत है। कनाडा के राओनिक ने अलजाज बेदेन को आसानी से 6-3,6-2 से और पाब्लो ने हुगो गैस्टोन को 6-3, 6-2 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन भी पहली बाधा पार करने में सफल रहे। एंडरसन को सर्बिया के लास्लो डेरे ने वॉकओवर दे दिया। लास्लो जब मुकाबले से हटे तब एंडरसन पहले सेट में 5-2 से आगे चल रहे थे। अगले दौर में अब एंडरसन का सामना रूस के दानिल मेदवेदेव से होगा। योशिहितो निशिओका ने पाब्लो अंडुजर को 5-7,6-4,6-2 से हराया।

नडाल आज उतरेंगे कोर्ट पर:

रिकॉर्ड 13 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन राफेल नडाल बुधवार को कोर्ट पर उतरेंगे। शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेनिश स्टार नडाल अपने अभियान की शुरुआत हमवतन फेलिसियानो लोपेज के खिलाफ करेंगे। पिछले महीने फ्रेंच ओपन जीतने के बाद नडाल पहली बार किसी मुकाबले में खेलेंगे। उन्हें पहले दौर में वाई मिली है।


Next Story