खेल

मैरीकॉम ने लिया चौंकाने वाला फैसला, सभी हैरान

jantaserishta.com
6 March 2022 6:37 PM IST
मैरीकॉम ने लिया चौंकाने वाला फैसला, सभी हैरान
x

नई दिल्ली: ओलंपिक ब्रॉन्ज विजेता मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम ने युवाओं को मौका देने के लिए इस साल होने वाली विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में नहीं खेलने का फैसला किया है. 6 बार की विश्व चैम्पियन बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिये अपनी तैयारियों पर ध्यान लगाना चाहती हैं.

आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप तुर्की के इस्तांबुल में 6 से 21 मई तक खेली जाएगी. 2022 राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से और 2022 एशियाई खेल 10 सितंबर से शुरू होंगे. भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) को एक संदेश में मैरीकॉम ने कहा, 'मैं युवा पीढ़ी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद का नाम बनाने और बड़े टूर्नामेंट में 'एक्सपोजर' और अनुभव हासिल करने का मौका देने के लिए इन टूर्नामेंट में भाग नहीं लेना चाहूंगी. मैं अपना ध्यान सिर्फ राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों पर ही लगाना चाहूंगी.'

विश्व चैम्पियनशिप के लिए सभी 12 वर्गों के चयन ट्रायल सोमवार से शुरू होकर बुधवार को खत्म होंगे. ट्रायल्स में एशियाई खेलों के वजन वर्ग भी शामिल हैं जो आईबीए जैसे ही हैं. बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने एक बयान में कहा, 'मैरीकॉम पिछले दो दशक से भारतीय मुक्केबाजी की सिरमौर रही हैं और उन्होंने दुनिया भर में अनगिनत मुक्केबाजों और खिलाड़ियों को प्रेरित किया है. हम उनके फैसले का पूरा सम्मान करते हैं और अन्य मुक्केबाजों को मौका देना उनके चैम्पियन व्यक्तित्व का ही प्रमाण है.'
एशियाई खेलों के लिए पुरूषों के चयन ट्रायल्स मई में जबकि पुरुष और महिलाओं के लिए राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल्स जून में कराए जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story