धर्म-अध्यात्म

मंगल करेंगे मेष राशि में गोचर, मिथुन, तुला, वृश्चिक राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव के संकेत

Subhi
26 Jun 2022 3:04 AM GMT
मंगल करेंगे मेष राशि में गोचर, मिथुन, तुला, वृश्चिक राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव के संकेत
x
ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है।

ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। 27 जून को मंगल मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं मंगल के मेष राशि में प्रवेश करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल-

मेष राशि- कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाए रखें। कार्यभार बढ़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। 27 जून के बाद संतान से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है।

मिथुन राशि- 27 जून से मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में विदेश प्रवास के योग भी बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

कर्क राशि- मन शांत व प्रसन्न रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन के मौके मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। भाई-बहनों से वाद-विवाद से बचें। नौकरी हेतु परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय के साधन भी बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि- परिवार में क्रोध व व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। रहन-सहन असहज हो सकता है। किसी मित्र से कारोबार हेतु प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में श्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु किसी मित्र केसहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी मित्र का आगमन संभव है। पिता से कारोबार के लिए धन मिल सकता है। आय बढ़ेगी।

मकर राशि- आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। अधिक खर्च से परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। शैक्षिक और शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि- किसी पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। अचानक धन-प्राप्ति के योग हैं।


Next Story