खेल

एशियन पैरा गेम्स में मनीष नरवाल का शानदार निशाना, सिल्वर के साथ मिला पैरालंपिक कोटा

nidhi
20 Oct 2026 11:40 AM IST
एशियन पैरा गेम्स में मनीष नरवाल का शानदार निशाना, सिल्वर के साथ मिला पैरालंपिक कोटा
x
एशियन पैरा गेम्स 2026 में मनीष नरवाल ने जीता सिल्वर
नागोया: मंगलवार को एशियाई पैरा खेलों में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता और 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक्स के लिए अपना कोटा पक्का कर लिया।
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के रहने वाले और अर्जुन पुरस्कार विजेता मनीष नरवाल ने 8 खिलाड़ियों के फाइनल में 233.7 का स्कोर बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया।
वह LA 2028 पैरालंपिक्स के लिए कोटा हासिल करने वाले तीसरे भारतीय पैरा-निशानेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सोमवार को - जो शूटिंग प्रतियोगिता का पहला दिन था - मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में क्रमशः गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते थे।
दक्षिण कोरिया के जो जियोंगडू ने 241.3 के स्कोर के साथ एशियाई पैरा खेलों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता, जबकि चीन के यांग चाओ ने 213.6 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
फाइनल में पहुंचने वाले एक अन्य भारतीय, रुद्रांश खंडेलवाल, 127.3 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहे। मनीष नरवाल ने 2024 पेरिस पैरालंपिक्स में भी इसी स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। इससे पहले, उन्होंने हांगझोऊ में हुए 2023 एशियाई पैरा खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
Next Story