खेल

मलयेशियन ओपन: यात्रा प्रतिबंध के चलते टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे भारतीय बैडमिंटन टीम

Deepa Sahu
6 May 2021 7:44 PM IST
मलयेशियन ओपन: यात्रा प्रतिबंध के चलते टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे भारतीय बैडमिंटन टीम
x
भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण मलयेशिया ने भारत से यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है

भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण मलयेशिया ने भारत से यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है जिससे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी इस महीने के आखिर में खेले जाने वाले मलयेशिया ओपन में भाग नहीं ले पाएंगे।

इस टूर्नामेंट का आयोजन 25 से 30 मई तक होना है जो ओलंपिक क्वालीफिकेशन अंक अर्जित करने के लिए आखिरी टूर्नामेंटों में से एक है। मलयेशिया ने भारत से यात्रा करने पर 28 अप्रैल को प्रतिबंध लगाया था।
Next Story