खेल

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी ने शेयर की ये फोटो... लिखा- 'मिसिंग यू गाइस!'...

Admin2
26 Jan 2021 4:09 PM GMT
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी ने शेयर की ये फोटो... लिखा-  मिसिंग यू गाइस!...
x

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए इमोशनल मैसेज लिखा है। साक्षी ने धोनी और ऋषभ पंत के साथ ली एक फोटो को शेयर किया है। साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनीं रहतीं हैं। आईपीएल 2020 में चेन्नई के पहली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंचने के बाद भी साक्षी ने पूरी टीम के लिए एक बेहद भावुक मैसेज लिखा था।

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत के साथ नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन में लिखा, 'मिसिंग यू गाइस!' दरअसल, साक्षी ने यह मैसेज अपने दो दोस्तों के लिए लिखा है, जिनको वह मिस कर रही हैं। बता दें कि धोनी इन दिनों मुंबई में एक एड का शूट कर रहे हैं और साक्षी, पंत उनके साथ हैं। धोनी के नए लुक की तस्वीरें कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुईं थीं और फैन्स ने उनके नए लुक की काफी तारीफ भी की थी।

आईपीएल 2021 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना कप्तान नियुक्त किया है। धोनी की कप्तानी में पिछले साल चेन्नई की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास मे पहली बार प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। चेन्नई की टीम ने इस सीजन के लिए हरभजन सिंह, पीयूष चावला जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि रॉबिन उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स की टीम से ट्रेड किया है। धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।


Next Story