फिल्मों में दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी, फिल्म सूर्यवंशी से डेब्यू करने का शक

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दुनिया में सबसे प्रसिद्ध और फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं. भारत के पूर्व कप्तान का बहुत बड़ा प्रशंसक वर्ग है. उनके फैन्स हमेशा उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले रहते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धोनी के बड़े पर्दे पर आने की अटकलें हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर ने दर्शकों को हैरान कर दिया है और इसकी वजह बॉलीवुड के विलेन गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) हैं. उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की हैं और कुछ ऐसा लिखा है, जिसकी वजह से फैन्स को धोनी के फिल्म में डेब्यू करने का शक हो रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





