खेल

महेंद्र सिंह धोनी 3 रन बनाकर आउट, चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका

Nil dhankar
19 Sept 2021 8:14 PM IST
महेंद्र सिंह धोनी 3 रन बनाकर आउट, चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका
x

चेन्नई सुपर किंग्स को बहुत बड़ा झटका लगा है. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला नहीं चला है. वह 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. उन्हें मिल्ने ने बाउंड्री पर बोल्ट के हाथों कैच कराया. 24 के स्कोर पर चेन्नई का चौथा विकेट गिरा है. छठे ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी आउट हुए हैं. इसी के साथ पावरप्ले भी खत्म हो गया है. बता दें कि आईपीएल-14 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मैच 1 मई को खेला गया था. उस मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को 4 विकेट से हरा दिया था. चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई ने आखिरी गेंद पर टारगेट हासिल कर लिया था.

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई- क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट

चेन्नई- फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, रायडू, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड.

Next Story