खेल

महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी के पीछे किया डांस, देखें वीडियो

Gulabi
14 Jan 2022 10:00 AM GMT
महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी के पीछे किया डांस, देखें वीडियो
x
धोनी का अनदेखा वीडियो हुआ वायरल
MS Dhoni Ka Video: महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया हो. लेकिन फैन्स के दिलों पर वो अभी भी राज करते हैं. धोनी की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़ते हैं. धोनी भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहते हों, लेकिन फैन्स उनके अनदेखे अंदाज को ढूंढ ही निकालते हैं. महेंद्र सिंह धोनी का ऐसा ही एक अनदेखा वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. धोनी इस वीडियो में पत्नी साक्षी के साथ पार्टी में डांस करते दिख रहे हैं. वीडियो में धोनी सामने न आकर साक्षी के पीछे थिरकते दिख रहे हैं.
एमएस धोनी ने किया डांस
बहुत कम ऐसा देखने में आता है कि भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी किसी पार्टी में शरीक होते हैं. अब वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपनी पत्नी साक्षी संग किसी पार्टी में गए हुए हैं. और धीरे-धीरे थिरकते नजर आ रहे हैं. धोनी का एक्सप्रेशन इस वीडियो में काफी कमाल का दिख रहा है. धोनी और साक्षी की जोड़ी इस दौरान काफी कमाल की दिख रही है. धोनी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

धोनी का अनदेखा वीडियो हुआ वायरल
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी का यह वीडियो कब और कहां का है इसके बारे में तो कोई जानकारी नहीं है. लेकिन बीते महीने इस वीडियो को babugsp07 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है. वीडियो की लोकप्रियता की बात करें तो इसे अभी तक महज इंस्टाग्राम से ही 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. धोनी के इस वीडियो पर उनके फैन्स कॉमेंट के जरिए खूब प्यार बरसा रहे हैं. एमएस धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं. बीते आईपीएल सीजन को उन्हीं की टीम ने जीता है. अब फैन्स एक बार फिर से अपने चहेते खिलाड़ी को आईपीएल के अगले सीजन में खेलते देखेंगे.
Next Story