
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
अलूर: मध्य प्रदेश की टीम रणजी ट्रॉफी 2021-22 के फाइनल में पहुंच गई है. कर्नाटक के अलूर में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने बंगाल को 174 रनों से शिकस्त दी. एमपी ने 1998-99 सीजन के बाद पहली बार फाइनल के लिए क्वालिफाई किया. उस सीजन चंद्रकांत पंडित की अगुवाई में मध्य प्रदेश उपविजेता रही थी. चंद्रकांत पंडित फिलहाल मध्य प्रदेश के हेड कोच हैं. फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश का सामना मुंबई से होगा. मुंबई ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर फाइनल में जगह बनाई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





