खेल

एफकॉन क्वालिफायर में मेडागास्कर और घाना के बीच मुकाबला ड्रॉ

jantaserishta.com
19 Jun 2023 10:56 AM IST
एफकॉन क्वालिफायर में मेडागास्कर और घाना के बीच मुकाबला ड्रॉ
x

DEMO PIC 

एक्रा: ग्रुप ई में मेडागास्कर के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ करने के बाद घाना अगले अफ्रीकी कप ऑफ नेशंस (एफकॉन) के लिए क्वालीफाई करने के करीब पहुंच गया है। चार बार का अफ्रीकी चैंपियन, जो क्वालीफायर में अजेय है, अगर ये मैच जीत जाता तो एफकॉन टूनार्मेंट में अपना स्थान सुरक्षित कर लेता। लेकिन अभी भी वह क्वालीफाई कर सकता है यदि वह अगले फाइनल क्वालीफायर में सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक को हरा देता है या ड्रॉ कर लेता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को मेडागास्कर के साथ ड्रॉ के बाद घाना नौ अंकों के साथ ग्रुप ई में सबसे आगे है। अंगोला के पास आठ अंक हैं और सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के पास सात अंक हैं, जबकि मेडागास्कर केवल दो अंकों के साथ पहले ही बाहर हो गया है। घाना, अंगोला और सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के बीच दो स्थानों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है। आइवरी कोस्ट (कोटे डी आइवर) में आयोजित 2023 एफकॉन अगले साल 13 जनवरी से 11 फरवरी के बीच होने वाला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story