खेल

मैकडोनाल्ड ने भारत दौरे से पहले कहा: मैच अभ्यास की जरूरत नहीं

jantaserishta.com
1 Jan 2023 2:39 PM IST
मैकडोनाल्ड ने भारत दौरे से पहले कहा: मैच अभ्यास की जरूरत नहीं
x
नयी दिल्ली (आईएएनएस)| ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख कोच एंर्डयू मैकडोनाल्ड ने रविवार को कहा कि फरवरी-मार्च में भारत दौरा शुरू करने से पहले किसी अभ्यास मैच की जरूरत नहीं है।
ऑस्ट्रेलिया ने पिछले वर्ष पाकिस्तान का दौरा करने से पहले कुछ ऐसा ही किया था। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान उतरने से पहले मेलबर्न की पिचों पर अभ्यास किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान में सीरीज 1-0 से जीती थी। ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा शुरू होने और नागपुर में नौ फरवरी से सीरीज की शुरूआत होने से पहले सिडनी में खिलाड़ियों का तीन दिवसीय शिविर लगेगा।
2017 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे की तैयारी के लिए दुबई में आईसीसी अकादमी में विशेष रूप से तैयार पिचों पर 10 दिनों का कैंप लगाया था और पुणे में पहले टेस्ट से पूर्व नौ दिनों का अभ्यास भारत में किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पुणे में पहला टेस्ट जीता लेकिन इसके बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने वापसी करते हुए सीरीज 2-1 से जीती।
मैकडोनाल्ड ने कहा, "कोई अभ्यास मैच नहीं जैसा हमने पिछली कुछ सीरीज में किया है। हमें लगता है कि हमें अभ्यास मैच की जरूरत नहीं है। हम भारत पहले मैच से एक सप्ताह पूर्व पहुंचेंगे।"
मैकडोनाल्ड के हवाले से सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड ने संकेत दिया कि भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम बड़ी हो सकती है जबकि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और आलराउंडर कैमरून ग्रीन की फिटनेस को लेकर चिंता है। हालांकि कोच को भरोसा है कि ग्रीन उन्हें दी गयी समय सीमा में फिट हो जाएंगे। उनके लिए चुनौती यही रहेगी कि वह यह सुनिश्चित करें कि उनका शरीर मैच के लिए फिट रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story