लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जीता टॉस, लिया ये फैसला

लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 11वां मुकाबला खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केएल राहुल बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलने उतरेंगे। आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही है। अपने पहले ही मैच में टीम को राजस्थान रॉयल्स से 20 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम ने दो मुकाबले खेले हैं, शिखर धवन के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। दूसरे मैच में टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था। पाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स की टीम पांचवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ अंतिम पायदान पर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





