लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रनों से हराया

लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को शनिवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 21 रन से हरा दिया है। आईपीएल के 11वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम दमदार शुरुआत मिलने के बावजूद 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 177 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए कप्तान शिखर धवन ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। लखनऊ की ओर से मयंक यादव ने तीन विकेट चटकाए।
Match 11. Lucknow Super Giants Won by 21 Run(s) https://t.co/HvctlP1bZb #TATAIPL #IPL2024 #LSGvPBKS
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





