खेल

आईपीएल 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर, जानें मैच प्रीव्यू और अहम आंकड़े

jantaserishta.com
12 April 2024 11:45 AM IST
आईपीएल 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर, जानें मैच प्रीव्यू और अहम आंकड़े
x
लखनऊ: आईपीएल 2024 के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ में शुक्रवार को होगा। मेजबान एलएसजी शुरुआती हार के बाद लगातार तीन मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि डीसी इस सीज़न में पांच मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल करने के बाद अंक तालिका में सबसे नीचे है।
पिछले दो सीजन में दोनों टीमें तीन बार आमने सामने हुई है। सभी मुकाबलों में लखनऊ को जीत मिली। दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ के खिलाफ अपनी पहली जीत की तलाश होगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर-कप्तान), पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, झे रिचर्डसन, ईशांत शर्मा, खलील अहमद और एनरिक।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोयनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मोहसिन खान और नवीन-उल-हक।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story