खेल

LSG vs DC IPL 2022 Live: लखनऊ का पहला झटका , राहुल हुए आउट

Bharti sahu
7 April 2022 5:28 PM GMT
LSG vs DC IPL 2022 Live: लखनऊ का पहला झटका , राहुल हुए आउट
x
रिषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स और केएल राहुल की लखनऊ सुपर जाइंट्स का सामना आइपीएल 2022 के 15वें लीग मैच में हो रहा है

LSG vs DC IPL 2022 Live: रिषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स और केएल राहुल की लखनऊ सुपर जाइंट्स का सामना आइपीएल 2022 के 15वें लीग मैच में हो रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 149 रन बनाए और अब लखनऊ को जीत के लिए 150 रन बनाने हैं। खबर लिखे जाने तक लखनऊ ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान 90 रन बनाए थे।

लखनऊ की पारी
दिल्ली से मिले 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकाक की अनुभवी जोड़ी दमदार शुरुआत की। पहले पांच ओवर में दोनों ने बिना किसी नुकसान के 45 रन जोड़े। पावरप्ले में डिकाक 36 जबक राहुल ने 10 रन बनाते हुए टीम को 6 ओवर में 48 रन तक पहुंचाया। राहुल को कुलदीप यादव ने 24 रन पर पृथ्वी के हाथों कैच करवा टीम के पहली सफलता दिलाई। डिकाक ने एक छोर संभाले रखा और 36 गेंद पर 6 चौके, 1 छक्के की मदद से हाफ सेंचुरी पूरी की। ललित यादव ने इविन लुइस को 5 रन पर कुलदीप यादव के हाथों कैच करवाया।


Next Story