खेल

LSG vs DC IPL 2022 Live: दिल्ली को लगा तीसरा झटका, पावेल हुए आउट

Ritisha Jaiswal
7 April 2022 3:16 PM GMT
LSG vs DC IPL 2022 Live: दिल्ली को लगा तीसरा झटका, पावेल हुए आउट
x
रिषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स और केएल राहुल की लखनऊ सुपर जाइंट्स का सामना आइपीएल 2022 के 15वें लीग मैच में हो रहा है

LSG vs DC IPL 2022 Live: रिषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स और केएल राहुल की लखनऊ सुपर जाइंट्स का सामना आइपीएल 2022 के 15वें लीग मैच में हो रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने खबर लिखे जाने तक 12 ओवर में 3 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं।

दिल्ली की पारी, शा ने बनाए 61 रन

शा ने वार्नर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी करके टीम को शानदार शुरुआत दी। शा 34 गेंदों पर 2 छक्के व 9 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली, लेकिन कृष्णप्पा गौतम ने उन्हें कैच आउट करवा दिया। डेविड वार्नर ने इस सीजन में दिल्ली के लिए पहला मैच खेला, लेकिन वो 4 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए। दिल्ली का तीसरा विकेट LSG vs DC IPL 2022 Live: दिल्ली को लगा तीसरा झटका, पावेल हुए आउटके तौर पर गिरा और उन्हें रवि बिश्नोई ने 3 रन पर आउट कर दिया।






Next Story