खेल
टेस्ट मैच और सीरीज़ हारना पचाने योग्य नहीं है: कप्तान रोहित शर्मा
jantaserishta.com
3 Nov 2024 2:07 PM IST

x
मुंबई: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ रविवार को तीसरा टेस्ट 25 रन से हारने और घर में पहली बार 3-0 से क्लीन स्वीप झेलने के बाद कहा कि टेस्ट मैच और सीरीज़ हारना पचाने योग्य नहीं है।
रोहित ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, ''हम स्वीकारते हैं कि हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली और न्यूज़ीलैंड ने हमसे बेहतर क्रिकेट खेली। हमसे काफ़ी ग़लतियां हुईं। पहले दो मैच में हमने स्कोरबोर्ड पर रन खड़े नहीं किए और इस मैच में टारगेट को चेज़ किया जा सकता था लेकिन हम एक यूनिट के तौर पर विफल रहे। बल्ले से अपने फ्लॉप प्रदर्शन पर रोहित ने कहा,''जब मैं बल्लेबाज़ी करने जाता हूं एक ख़ास आइडिया के साथ जाता हूं लेकिन इस सीरीज़ में उसके परिणाम नहीं मिले जिससे मैं काफ़ी निराश हैं।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





