खेल

LIVE India vs Sri Lanka 1st ODI: श्रीलंका को तीसरा झटका ,27 रन बनाकर आउट हुए मिनोद भानुका

Ritisha Jaiswal
18 July 2021 4:41 PM IST
LIVE India vs Sri Lanka 1st ODI: श्रीलंका को तीसरा झटका ,27 रन बनाकर आउट हुए मिनोद भानुका
x
भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | India vs Sri Lanka 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका ने 18 ओवर में 3 विकेट के 91 रन बना लिए हैं। चरित असलंका और धनंजय डी सिल्वा क्रीज पर।

श्रीलंका की पारी
श्रीलंका की ओर से अविष्का फर्नांडो और मिनोद भानुका ओपनिंग करने उतरे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की। टीम को पहला झटका 10 वें ओवर में लगा। युजवेंद्रा चहल ने अविष्का फर्नांडो को 32 रन पर आउट किया। कुलदीप ने 17वें ओवर में भानुका राजपक्षे को 24 रन पर आउट करके दूसरा झटका दिया। इसी ओवर में कुलदीप ने मिनोद भानुका को 27 रन पर आउट किया।


Next Story