खेल

LIVE CSK vs MI: दुसरे चरण में चेन्नई सुपरकिंग की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया

Deepa Sahu
19 Sept 2021 11:41 PM IST
LIVE CSK vs MI: दुसरे चरण में चेन्नई सुपरकिंग की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया
x
दुसरे चरण में चेन्नई सुपरकिंग का शानदार जीत

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में चेन्नई ने शानदार आगाज किया है। दूसरे चरण के पहले मुकाबले (आईपीएल 2021 के 30वें) में चेन्नई सुपरकिंग ने सलामी बल्लेबाज (88*) ऋतुराज गायकवाड़ की बेहतरीन पारी के दम पर मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सीएसके की टीम अंकतालिका में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की टीम आठ विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस अंकतालिका में आठ अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।



Next Story