खेल

Paris Paralympics में भारत के आज के मैच की लिस्ट

Rajesh
30 Aug 2024 10:16 AM GMT
Paris Paralympics में भारत के आज के मैच की लिस्ट
x
Spotrs.खेल: भारतीय खिलाड़ी पैरालंपिक 2024 के दूसरे दिन अपने मेडल का खाता खोलने उतरेंगे। भारत के पास कई मौके हैं। भारतीय दल में शामिल निशानेबाज, एथलीट और बैडमिंटन खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। करम ज्योति और साक्षी कसाना F55 फाइनल खेंलेगी। वहीं प्रीति पाल 100 मीटर के T-35 में एक्शन में होंगी।
अवनी लेखरा भी होंगी एक्शन में
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के लिए अवनी लेखरा भी 30 अगस्त को एक्शन में होंगी। वह SH1 कैटेगरी में 10 मीटर एयर राइफल के क्वालिफिकेशन राउंड में उतरेंगी। अवनी से भारत को इस बार भी गोल्ड की उम्मीद है। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी भी ग्रुप राउंड के मुकाबले खेलने उतरेंगे। पैरा साइकिलिंग इवेंट में भी भारतीय खिलाड़ी नजर आएंगे।
समय खेल इवेंट खिलाड़ी
12 बजे पैरा बैडमिंटन महिला एकल SL3 ग्रुप स्टेज मानसी जोशी बनाम ओक्साना कोज़िना।
12:30 पैरा शूटिंग महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 क्वालिफिकेशन अवनी लेखरा और मोना अग्रवाल।
13:20 पैरा बैडमिंटन पुरुष एकल SL3 ग्रुप स्टेज मैच मनोज सरकार बनाम मोंगखोन बन्सन।
13:30 पैरा एथलेटिक्स महिला डिस्कस थ्रो F55 फाइनल (मेडल इवेंट) करम ज्योति और साक्षी कसाना।
14:00 : पैरा बैडमिंटन पुरुष एकल SL3 ग्रुप स्टेज मैच नितेश कुमार बनाम चीन के यांग जियानयुआन।
14:40 पैरा बैडमिंटन पुरुष एकल SL4 ग्रुप स्टेज मैच सुहास यतिराज बनाम दक्षिण कोरिया के शिन क्यूंग ह्वान।
14:45 पैरा शूटिंग पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 क्वालीफिकेशन मनीष नरवाल और रुद्रांश खंडेलवाल
16:40 पैरा बैडमिंटन महिला एकल SL4 ग्रुप स्टेज मैच पलक कोहली बनाम इंडोनेशिया की लीन रत्री ओक्टिला
16:24 पैरा साइकिलिंग C2 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफिकेशन अरशद शेख
16:45 पैरा एथलेटिक्स महिलाओं की 100 मीटर-T35 फाइनल (पदक इवेंट) प्रीति पाल
17:00 पैरा शूटिंग मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH2 क्वालीफिकेशन श्रीहर्ष देवराड्डी
19:30 पैरा बैडमिंटन महिला एकल SU5 ग्रुप स्टेज मैच तुलसीमथी मुरुगेसन बनाम पुर्तगाल की बीट्रीज मोंटेइरो
20:50 पैरा बैडमिंटन महिला एकल SH6 ग्रुप स्टेज मैच नित्या श्री सिवान बनाम कै यी लिन।
22:50 पैरा बैडमिंटन पुरुष एकल SH6 ग्रुप स्टेज मैच कृष्णा नागर बनाम माइल्स क्रेजवेस्की।
00:10 (31 अगस्त) पैरा बैडमिंटन मिश्रित युगल SL3-SU5 ग्रुप स्टेज मैच सुहास यतिराज-पलक कोहली बनाम हिकमत रामदानी और लीनी रात्रि ओक्टिला।
00:10 (31 अगस्त) पैरा बैडमिंटन मिश्रित युगल SL3-SU5 ग्रुप स्टेज मैच नीतेश कुमार-थुलसिमाथी मुरुगेसन बनाम फ्रांस के लुकास मजूर-फॉस्टिन नोएल
1:30 (31 अगस्त) पैरा बैडमिंटन मिश्रित युगल SH6 ग्रुप चरण मैच में शिवराजन सोलाईमलाई-निथ्या श्री सिवान बनाम थाईलैंड के नत्थापोंग मीचाई और चाई सायांग चाई,
पैरालंपिक 2024 वैश्विक फीड (टीवी): स्पोर्ट्स18– 3, स्पोर्ट्स18– 1 और स्पोर्ट्स18– 1 एचडी।
पैरालंपिक 2024 भारत केंद्रित फीड (टीवी): स्पोर्ट्स18– 1, स्पोर्ट्स18– 2 और स्पोर्ट्स18– 1 एचडी।
पैरालंपिक 2024 भारत में लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा (JioCinema) वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध।
Next Story