खेल

'जीओएटी टूर' के तीसरे पड़ाव के लिए मुंबई पहुंचे लियोनेल मेसी, तेंदुलकर के साथ आएंगे नजर

jantaserishta.com
14 Dec 2025 5:34 PM IST
जीओएटी टूर के तीसरे पड़ाव के लिए मुंबई पहुंचे लियोनेल मेसी, तेंदुलकर के साथ आएंगे नजर
x
मुंबई: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी रविवार दोपहर भारत दौरे के तीसरे पड़ाव के लिए देश की आर्थिक राजधानी पहुंचे। वह शाम को वानखेड़े स्टेडियम जाने से पहले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहुंचेंगे।
मेसी रविवार शाम को विश्व के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक इवेंट में शामिल होंगे, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा के भी शामिल होने की संभावना है। उम्मीद है कि वह शाम करीब 5 बजे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के एक प्रदर्शनी मैच के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचेंगे।
इसके बाद यह इवेंट एक प्राइवेट फैशन शो में बदल जाएगा, जहां मेसी अपने कतर 2022 फीफा वर्ल्ड कप की यादगार चीजों की नीलामी करेंगे। वह महाराष्ट्र सरकार की एक पहल 'जीओएटी फुटबॉल क्लीनिक' में भी हिस्सा लेंगे, जहां बच्चों को फुटबॉल टिप्स देंगे।
कोलकाता में हुई अफरा-तफरी के बाद, मुंबई पुलिस ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उम्मीद है कि मेसी को देखने के लिए हजारों फैंस एकत्रित हो सकते हैं। मेसी का जीओएटी टूर कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम से शुरू हुआ था, जहां हजारों फैंस अपने पसंदीदा फुटबॉलर की एक झलक पाने के लिए एकत्रित हुए थे, लेकिन खराब मैनेजमेंट के चलते यह कार्यक्रम निराशा में बदल गया। जब फैंस मेसी की एक झलक तक नहीं देख सके, तो उन्होंने स्टेडियम में जमकर तोड़फोड़ की।
साल्ट लेक स्टेडियम में हुए जबरदस्त हंगामे के बाद इवेंट के मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी टिकटों की भारी कीमतों और फुटबॉल आइकन तक सीमित पहुंच को लेकर वेन्यू पर हुए हंगामे के बाद हुई है।
कोलकाता के बाद मेसी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे, जहां उन्होंने फैंस के साथ फोटो खिंचवाए। देर शाम मेसी उप्पल स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने वीआईपी बॉक्स के अंदर बैठकर मैच देखा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story