खेल

इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में नहीं लेंगे हिस्सा लेवांडोवस्की

Ritisha Jaiswal
30 March 2021 1:11 PM IST
इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में नहीं लेंगे हिस्सा लेवांडोवस्की
x
पोलैंड के स्ट्राइकर रोबर्ट लेवांडोवस्की घुटने की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को विम्बले में होने वाले फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर मुकाबले में नहीं खेलेंगे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पोलैंड के स्ट्राइकर रोबर्ट लेवांडोवस्की घुटने की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को विम्बले में होने वाले फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर मुकाबले में नहीं खेलेंगे।बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 32 साल के लेवांडोवस्की ने रविवार को एंडोरा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दो गोल किए थे और उनके इस गोल की बदौलत पोलैंड ने 3-0 से जीत दर्ज की थी।

लेवांडोवस्की पिछले सीजल में बायर्न म्यूनिख के साथ जर्मन लीग और कप तथा चैंपियंस लीग का खिताब जीत चुके हैं। पोलैंड की फुटबाल संघ ने कहा है कि लेवांडोवस्की अब करीब 10 दिन तक मैदान से दूर रहेंगे लेवांडोवस्की को अभी पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल के पहले लेग में बायर्न म्यूनिख के लिए भी खेलना है।


Next Story